पीएम मोदी रखेंगे ओडिशा में आईआईएम संबलपुर की नींव
नई दिल्ली
प्रधानमंत्री ने भी ट्विटर पर लिखा है, '2 जनवरी की सुबह 11 बजे आईआईएम संबलपुर के स्थायी परिसर की नींव रखी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए ओडिशा में आईआईएम संबलपुर के स्थायी परिसर की आधारशिला रखेंगे। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से दी गई है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष रूप से मेरे विद्यार्थी मित्रों और स्टार्ट-अप की दुनिया में आने वाले लोगों को बुलाएंगे।
भारत राष्ट्रीय प्रगति के लिए आईआईएम के समृद्ध योगदान पर गर्व करता है।' इस समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राज्यपाल गणेशी लाल और केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप चंद्र सारंगी भी उपस्थित होंगे। साथ ही समारोह में 5000 लोगों को आमंत्रित किया गया है। एक बयान में जानकारी दी गई है, 'इस समारोह में 5000 लोग वर्चुअली शामिल होंगे, जिसमें अधिकारी, इंडस्ट्री से जुड़े लोग, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग, छात्र, पूर्व छात्र और आईआईएम संबलपुर की फैकल्टी शामिल होगी।'

पाठको की राय